आरआई भर्ती परीक्षा : पैसे लेकर लीक किया पेपर, दो गिरफ्तार

      अभ्यर्थियों को दिया प्रश्न पत्र, एग्जाम की तैयारी भी करवाई

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आरआई भर्ती परीक्षा में ACB-EOW ने पटवारी से RI बने अधिकारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। टीम ने एक्शन लेते हुए रायपुर से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि दोनों ने मोटी रकम लेकर पेपर लीक किया, एग्जाम की तैयारी भी कराई थी।
          बता दें कि गिरफ्तार अधिकारियों में रायपुर के आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक शामिल है। बता दें कि 19 नवंबर की तड़के संयुक्त टीम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 19 ठिकानों पर छापा मारा था। अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों पर एक्शन हुआ है। मामले में अपराध दर्ज कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यक्तियों से लगातार पूछताछ जारी है।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related