31 दिसंबर को अभनपुर के सोनपैरी गांव में होगा आयोजन, संत असंग देव होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रायपुर में 31 दिसंबर को विशाल हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना जैसे अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से संत-महात्मा, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। हिंदू सम्मेलन समिति ग्राम सोनपैरी के संरक्षक देवकर साहेब और सचिव प्रदीप गजेंद्र ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित सुविधा की जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समिति की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। कार्यक्रम अभनपुर ब्लॉक के सोनपैरी गांव स्थित असंग देव कबीर आश्रम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा।
भाईचारा ही हमारी परंपरा, झगड़ा करना हमारा स्वभाव नहीं : मोहन भागवत

