सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 1 नक्सली को मार गिराया

      Date:

          जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सुरक्षाबलों ने आज सुबह माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बीजापुर जिले के इंद्रावती इलाके में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का एनकाउंटर किया है। मौके से शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। जंगल-पहाड़ों में पुलिस और नक्सलियों के बीच अब भी रुक-रुककर फायरिंग चल रही है।

          जगदलपुर
          एक दिन पहले सुकमा जिले के गोलापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे

          सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स ने जवाबी फायरिंग में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्चिंग जारी है। बता दें कि 1 दिन पहले ही सुकमा में 3 नक्सली ढेर किए गए थे।

          जवानों व नक्सलियों में मुठभेड़, 3 नक्सली मारे जाने की खबर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related