कटघोरा में धान रोपाई के दौरान गिरी गाज, तीन ग्रामीणों की मौत, गांव में पसरा मातम

      Date:

      • अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

          आकाशीय बिजली

          जानकारी के अनुसार छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में शनिवार दोपहर करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि अन्य मजदूर जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सीएचसी कटघोरा की बीएमओ डॉ. रश्मि सिंह कंवर ने बताया कि तीनों ग्रामीणों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

          पुलिस ने शुरू की जांच

          घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दर्दनाक हादसे के बाद सलोरा-छुरी गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

          प्रशासन की अपील

          प्रशासन ने लगातार हो रहे खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे तथा ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

          आकाशीय बिजली गिरने से छह साइबेरियन पक्षियों की मौत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसियां...