छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा अब 6 दिसंबर को, दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार अब यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। पहले परीक्षा 11 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था।

          जारी अधिसूचना के अनुसार, दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के उन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल 15 अक्टूबर से खोला गया है, जिन्हें न्यायालय के निर्देश के बाद भर्ती के लिए पात्र माना गया है। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी 15 से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने या कोई अन्य प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं है। नया आवेदन पोर्टल केवल न्यायालय के निर्देश के बाद पात्र घोषित किए गए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए खोला गया है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा का पाठ्यक्रम और अन्य नियम पहले की तरह ही रहेंगे। विस्तृत अधिसूचना कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

          छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 65 हजार अभ्यर्थियों को झटका, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related