छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप

      Date:

      डोंगरगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक ही परिवार की कमला सोनकर और उनके बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

          प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात के समय परिवार का मुखिया घर से बाहर था। इसी दौरान घर में हुए हमले में मां और बेटे की जान चली गई, जबकि ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मामले में परिवार के एक रिश्तेदार पर संदेह होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

          पुलिस जांच में जुटी

          घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि वारदात के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट हो सके। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और युवती के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से ग्राम चौथना में चिंता का माहौल है। फिलहाल घायल युवती का उपचार जारी है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

          सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में तीन को फांसी की सजा, चौथे को उम्रकैद, पुलिसकर्मी के परिवार को बनाया था निशाना

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related