छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

      Date:

      • साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग; कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी, जबकि उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। वहीं, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

          रेलवे के झारसुगुड़ा यात्री यार्ड में किए जाने वाले कार्यों के कारण यह बदलाव किया गया है। इसका असर छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा।

          राउरकेला तक ही चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस

          रेलवे के निर्णय के अनुसार, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित तिथियों में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

          • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन तक ही चलेगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
          • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह नहीं चलेगी।

          आजाद हिंद एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित

          14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा एनटीईएस या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related