पश्चिम बंगाल : बीजेपी सांसदों से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात

      बोले- विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करनी है

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खगेन मुर्मू जैसी सांसदों पर हमले की घटनाओं को प्रभावी ढंग से उजागर किया जाना चाहिए ताकि लोग टीएमएसी के कारण हुई हिंसा को समझ सकें। साथ ही पीएम मोदी ने कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की।
          जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि हमें कड़ी मेहनत करनी है और यह सुनिश्चित करना है कि हम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतें। आप लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं। इस सत्ता के खिलाफ लड़ाई को जारी रखना होगा। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि ये शुद्धिकरण की प्रक्रिया है, होनी ही है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क करने को भी कहा। सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया। बता दें कि पीएम मोदी की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बार-बार भाजपा और चुनाव आयोग पर बीएलओ पर अनुचित दबाव डालने का आरोप लगा रही हैं, जिससे विभिन्न मौतें और आत्महत्याएं हो रही हैं। सदन चुनाव सुधारों पर भी चर्चा करने के लिए तैयार है, जहां विपक्षी सांसद एसआईआर का मुद्दा उठाना चाह रहे हैं।

          मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...