आईसीसी रैकिंग : विराट कोहली ने लगाई छलांग, चौथे नंबर पर पहुंचे

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर शीर्ष स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ODI सीरीज के बीच ICC ने बड़ा ऐलान किया है। ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI  में कोहली ने 120 गेंदों में दमदार 135 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके बाद उनकी ODI रैंकिंग में बड़ी छलांग देखने को मिली है।

          ताजा ICC रैंकिंग के मुताबिक कोहली अब ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 751 अंक हो गई है और वे अब शीर्ष पर मौजूद रोहित शर्मा से मात्र 32 पॉइंट पीछे हैं। इससे कोहली के फिर से दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। रोहित और विराट के बीच अब सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं। ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं जबकि तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का कब्जा है।

          आईसीसी रैकिंग : रोहित शर्मा नंबर वन, विराट कोहली को भी रैंकिंग में फायदा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related