क्रिसमस : कैथेड्रल चर्च पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

      Date:

      • ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने जोड़े हाथ, बिशप ने पीएम के लिए विशेष प्रार्थना की

          नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। यहां ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। इसमें दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की।

          क्रिसमस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे। इससे पहले उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि ईसा मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को और मजबूत करती रहेंगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक् पर लिखा, शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को सुदृढ़ करें।

          उपराष्ट्रपति ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

          उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सभी को आशा, प्रेम और दया से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। मसीह का संदेश हमें मजबूत, अधिक देखभाल करने वाले समुदाय बनाने के लिए प्रेरित करे, और उनकी शिक्षाएं हमारे संबंधों को मजबूत करें और स्थायी शांति को बढ़ावा दें।

          Atal Bihari Vajpayee : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...