सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

      Date:

      • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। साथ ही मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम निर्माण कराने की घोषणा की।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में गढ़फुलझर के विकास को लेकर किए गए वादे अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सर्वमंगल भवन बनने से सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 48 लाख रुपये की लागत से मानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वहीं, लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से करीब पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी प्रगति पर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोलता समाज ने कृषि, शिक्षा, सेवा और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मेहनत, प्रगतिशील सोच और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण इस समाज की विशेषता है। सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने में भी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

          https://dprcg.gov.in/post/1792857937/रायपुर-सुशासन-और-पारदर्शिता-के-साथ-हर-वर्ग-तक-शासन-की-योजनाओं-का-लाभ-पहुंचाना-हमारी-प्राथमिकता-मुख्यमंत्री-श्री-साय

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार जनकल्याण से जुड़े संकल्पों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 आवासों का निर्माण हो रहा है।उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, श्रमिकों और युवाओं के कल्याण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, कोलता समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

          तकनीक से पारदर्शी बन रहीं शासकीय सेवाएं

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों के निराकरण के लिए समय-सीमा और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के जरिए 36 विभागों की लगभग 700 शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी नागरिकों को विभिन्न सेवाएं और वित्तीय लेन-देन की सुविधाएं मिल रही हैं।

          पर्यटन और सिंचाई से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार करने के साथ होमस्टे जैसी व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने सिरपुर बैराज तथा सिकासेर-कोडार लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

          जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार

          पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने गढ़फुलझर स्थित मां रामचंडी मंदिर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने सर्वमंगल भवन के लोकार्पण को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला कदम बताया। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने गढ़फुलझर के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मां रामचंडी मंदिर में सीढ़ियों के लिए शेड निर्माण हेतु सांसद निधि से राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला आयोजन है।

          सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              27 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27...