कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में 1393 पदों पर भर्ती! 18 नवंबर से आवेदन शुरू, 17 दिसंबर तक मिलेगा मौका

      Date:

      • आईसीएआर संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर होगी नियुक्ति, स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर

          नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (एएसआरबी) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के विभिन्न संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में कुल 1,393 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी-4) के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

          इस भर्ती अभियान में कुल 1,393 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) के 1,254 पद आईसीएआर के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के लिए और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी-4) के 139 पद कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। कृषि, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, गृह विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी सहित अलग-अलग कार्य समूहों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) के लिए वेतन स्तर-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी-4) के लिए वेतन स्तर-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये निर्धारित हैं

          लिखित परीक्षा से होगा चयन, नहीं होगा साक्षात्कार

          उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। चयन में साक्षात्कार नहीं होगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

          आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

          • सामान्य वर्ग: एक पद के लिए 300 रुपये।

          • अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: एक पद के लिए 150 रुपये।

          • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए शुल्क नहीं है।

          • दोनों पदों के लिए आवेदन करने पर शुल्क अलग निर्धारित है।

            17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

            इच्छुक उम्मीदवार कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

            महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
            कुल पद1,393
            आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
            अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
            आवेदन सुधार18 से 20 दिसंबर
            प्रारंभिक परीक्षाफरवरी 2027 (संभावित)
            आधिकारिक वेबसाइटasrb.gov.in

             

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related