355 लेक्चरर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 355 लेक्चरर के पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की शुरुआत 20 फरवरी 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये 349 नियमित पद और 6 पद बैकलॉग हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार 25 मार्च तक हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं।

          कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स

          पद का नामपदों की संख्या
          अनारक्षित152
          एसटी90
          एससी33
          बीसी वन29
          बीसी टू18
          आर्थिक रूप से कमजोर27
          कुल पदों की संख्या349

          सब्जेक्ट वाइस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी :

          • संबंधित विषय में बीई/बीटेक/बीएस की डिग्री।
          • डिग्री में फर्स्ट डिवीजन होना जरूरी है।
          • सिलेक्शन के समय उसी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में होना चाहिए।

          साइंस एंड हयूमैनिटीज :

          • संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
          • UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET एग्जाम पास की हो।
          • UGC द्वारा मान्यता प्राप्त समान परीक्षा जैसे SLET/SET पास होना जरूरी है।

          एज लिमिट

          • अधिकतम 65 साल

          क्वालिफाइंग मार्क्स

          • जनरल : 40%.
          • ओबीसी : 36.5%.
          • ईबीसी : 34%
          • एससी, एसटी, महिला : 32%

          सैलरी

          • 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

          सिलेक्शन प्रोसेस

          • एकेडमिक मार्क्स
          • इंटरव्यू के बेसिस पर

          एग्जाम पैटर्न

          • एकेडमिक रिकॉर्ड एंड अचीवमेंट : 80 मार्क्स
          • इंटरव्यू : 20 मार्क्स
          • एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव
          • प्रश्नों की संख्या : 100
          • एग्जाम ड्यूरेशन : 2 घंटे

          ऐसे करें आवेदन

          • ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
          • “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
          • लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
          • सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related