भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 250 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार बीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई तय की गई है।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          जूनियर एग्जीक्यूटिव210
          सेक्रेटरी8
          एसोसिएट एग्जीक्यूटिव32
          कुल पदों की संख्या250

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)

          • इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि)।
          • सामान्य वर्ग : कम से कम 55% अंक
          • एससी, एसटी, दिव्यांग : 50% अंक
          • डिप्लोमा के बाद संबंधित क्षेत्र में 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें कम से कम 1 साल सुपरवाइजरी या मैनेजमेंट वर्क किया हो।

          जूनियर एक्जीक्यूटिव (अकाउंटेंट):

          • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (कम से कम 55% अंक)
          • एससी, एसटी, दिव्यांग : 50% अंक जरूरी। इसके साथ सीए इंटर या सीएमए इंटर पास होना चाहिए।
          • सीए, सीएमए फाइनल पास उम्मीदवार इस पद के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
          • 5 साल का अकाउंटिंग, टैक्स या फाइनेंस से जुड़ा अनुभव जरूरी।

          जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज)

          • बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी, बीएमएस या बीएचएम की डिग्री जिसमें 55% अंक (एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 50%) हों।
          • रिटेल या हॉस्पिटैलिटी का डिप्लोमा।
          • 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें कम से कम 3 साल होटल, रिटेल या फूड इंडस्ट्री में हो।

          सचिव (BPCL)

          • 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स (3 साल की डिग्री) तीनों में कम से कम 55% अंक होने चाहिए (एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 50% अंक)।
          • 5 साल का सचिवीय या ऑफिस सहायक का अनुभव

          एसोसिएट एक्जीक्यूटिव

          • एमएससी (केमिस्ट्री) की डिग्री जिसमें कम से कम 60% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 55%) हों।
          • किसी लैब या केमिकल/पेट्रोलियम/गैस इंडस्ट्री में 3 साल का अनुभव।

          एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (आधिकारिक भाषा)

          हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (55% अंक) और 12वीं या ग्रेजुएशन में अंग्रेजी भी पढ़ी होनी चाहिए। साथ ही हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 3 साल का अनुभव।

          एज लिमिट 

          जूनियर एक्जीक्यूटिव 

          • अधिकतम 32 साल

          जूनियर एक्जीक्यूटिव अकाउंट्स 

          • अधिकतम 35 साल

          एसोसिएट एक्जीक्यूटिव 

          • अधिकतम 35 साल
          • सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मानक विकलांगता वाले व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

          फीस 

          • सामान्य, ओबीसी (एलसीएल), ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए
          • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • एप्लिकेशन स्क्रीनिंग
          • रिटन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
          • केस बेस्ड डिस्कशन
          • ग्रुप टास्क
          • पर्सनल इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल टेस्ट

          एग्जाम पैटर्न 

          • जारी नहीं

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं।
          • होमपेज पर दिए गए ‘BPCL भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
          • अब आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें।
          • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

              मनेन्द्रगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत खिरकी...