रायपुर में आज दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक ये सात रास्ते रहेंगे बंद महिला आरक्षण बिल पर BJP की ‘आक्रोश रैली’ 

      Date:

          रायपुर।(AkhandBharatHNKP.Com)  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीति का पारा गरमाया हुआ है। लोकसभा में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) बिल के पारित न हो पाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े ‘आक्रोश रैली’ का बिगुल फूंका है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। बीजेपी की यह आक्रोश रैली  इंडोर स्टेडियम से शुरू होगी, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। पुलिस ने आम जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

          महिला आरक्षण बिल

          इन मार्गों पर पड़ेगा असर

          • बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
          • श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा, सदानी चौक, सदर बाजार।
          • महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम।
          • कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम।
          • बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम।
          • कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक।
          • आकाशवाणी चौक (काली मंदिर) से नलघर चौक।

          इन रास्तों का करें इस्तेमाल

          ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि, रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान तैनात रहेंगे, लेकिन लोगों को अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचना चाहिए। वैकल्पिक मार्ग से आए जाएं। बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर। कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग। महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा

          लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल

          महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध की रणनीति बनाई है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रायपुर पहुंचे हैं।

          लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, भाजपा ने दिया मातृशक्ति को मौका

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मानद ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ उपाधि से सम्मानित

              नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026...