श्रीलंका टेस्ट सीरीज : भारतीय टीम का ऐलान, रविन्द्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला मौका

      Date:

      नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस श्रृंखला में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश के युवा स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं केएल राहुल उपकप्तान रहेंगे।

          तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर रहेगा। वहीं, चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी टीम से बाहर हैं और वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। मध्यप्रदेश के सारांश जैन ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरे चार दिवसीय मैच में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी झटके थे। अब तक 54 फस्र्ट क्लास मुकाबलों में वह 2,223 रन और 188 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे, जबकि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। ऋषभ पंत विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे और ध्रुव जुरेल रिजर्व विकेटकीपर होंगे।

          15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज

          भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह भारत की पहली विदेशी टेस्ट सीरीज होगी। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि के लिए की कामना

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय...

              रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल...