350 मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया सम्मान, बोले- ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव कर रहीं साकार

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के सीएसईबी स्थित निवास पर मितानिन दीदियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण के साथ काम करने वाली कुल 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जरूरत और कठिनाई के समय लोगों की सहायता कर वे मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उनका निःस्वार्थ सेवाभाव ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ की भावना को साकार कर रहा है। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

          उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में गरीब परिवारों को एक रुपये प्रति किलो चावल उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्री रामलला दर्शन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, संजय शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, युगल कैवर्त, प्रेम साहू, मुकुंद कंवर, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, डीलेंद्र यादव, राजेश राठौर, रुक्मणी नायर, राकेश नागरमल अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, रामेश्वर वैष्णव, पुनीराम साहू और प्रकाश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

          कोरोना काल में भी मितानिनों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह समारोह मितानिन दीदियों के परिश्रम, संघर्ष और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मितानिन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से दीदियां लगातार निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा में विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। बुधवारी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित व्यवसाय के लिए आनंद बाजार में स्थान उपलब्ध कराया गया है। एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। कोरोना संकट के दौरान भी उन्होंने लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न चरणों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

          350 मितानिन दीदियां सम्मानित

          समारोह में मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत और नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सुनीता प्रजापति, सरिता कहरा, सरस्वती सारथी, उमा पटेल, भूरी बाई महंत, दिव्या राठौर, मीना श्रीवास, मोतिमणि सोनी, निर्मला बाई साहू, शारदा बाई साहू, कमला चौकसे, तुलेश्वरी यादव, गणेशी साहू और गौरी बाई विश्वकर्मा सहित कुल 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

          सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related