रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना ग्राम रानीसागर की है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय धरम गिरी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा राजकुमार गिरी (40) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। पिता द्वारा शराब पीने से मना करने पर गुस्साए राजकुमार ने कुल्हाड़ी से पिता के सिर के पीछे वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से धरम गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी से बात करने पर पति ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

