कोरबा में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, छुरी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, लालघाट में स्कॉर्पियो से भिड़ंत, महिला गंभीर

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहला हादसा छुरी के सलोरा बकरा बाजार के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। वहीं दूसरा हादसा लालघाट के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ।

          जानकारी के अनुसार बिंझरी निवासी एक दंपति बाइक से गौरा पूजा में शामिल होने अपने ससुराल सिरकी जा रहा था। इसी दौरान सलोरा बकरा बाजार के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा लालघाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है।

          दोनों घटनाओं की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

          कोरबा-चांपा हाईवे पर दो हादसों से मचा हड़कंप, युवक की मौत, आरक्षक समेत 6 घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related