भारत पर ट्रम्प का निशाना, बोले- दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी करेंगे व्यापार समझौता

      Date:

      वॉशिंगटन डीसी (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने कहा कि भारत ने वर्षों तक अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाकर उसका फायदा उठाया, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और अमेरिका भी टैरिफ के जरिए अच्छी कमाई कर रहा है।

          व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच समझ बढ़ी है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे मोदी पसंद हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे संबंध मजबूत हैं और हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। इसी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की संभावनाएं बेहतर हैं।” ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत सरकार के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की है। दोनों देश एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रयासरत हैं, ताकि लंबित व्यापारिक मुद्दों का समाधान किया जा सके। भारत के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार वार्ता सकारात्मक रही है और दोनों देश ऐसे समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों पक्षों को लाभ मिले।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related