अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी साझेदारी से भारत की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में 6 विकेट से हराया

      Date:

      • 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल, दो मैच बाकी रहते भारत ने जीती सीरीज; अभिषेक ने 35 गेंदों में जड़ा शतक

      वेलिंगटन (एजेंसी)। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के 199 रन के लक्ष्य को भारत ने महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।

          लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक साझेदारी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। भारत ने महज पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक का रिकॉर्ड बनाया। भारतीय टीम ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बना दिए। यह भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड रहा।

          न्यूजीलैंड ने बनाए थे 198 रन

          इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बेहद कम समय में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में दो मुकाबले शेष रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related