नीट पुनर्परीक्षा तक भारत में टेलीग्राम सेवा पर अस्थायी रोक, 30 जून तक संदेश संपादन सुविधा भी बंद रहेगी

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में आयोजित होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारत में Telegram के उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आधिकारिक जानकारी जारी की।

          एनटीए के अनुसार, केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत यह आदेश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम ऐप की सेवाएं 22 जून 2026 तक बंद रहेंगी। हालांकि यह आदेश किस तारीख और समय से प्रभावी होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया गया है कि नीट पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सरकार ने टेलीग्राम को यह निर्देश भी दिया है कि वह अपने संदेश संपादन (मैसेज एडिट) फीचर को 30 जून 2026 तक निष्क्रिय रखे। इसका मतलब यह है कि भारत में पहले से भेजे गए संदेशों में इस अवधि तक कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

          परीक्षा में गड़बड़ी रोकने सरकार सख्त

          एनटीए ने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का उपयोग परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़े फर्जी प्रमाण तैयार करने और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए कर रहे थे। ऐसे मामलों पर रोक लगाने तथा परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है। सरकार के इस फैसले को परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा मजबूत करने और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related