सट्टे में डूबा था कारोबारी का परिवार, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर खुद लगा ली थी फांसी, 4 महीने बाद हुआ खुलासा

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में करीब चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच में सामने आया है कि बैटरी कारोबारी साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा था। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में परिवार की इस दर्दनाक मौत के पीछे सट्टे के कारोबार में नुकसान, नशे की लत और लगातार बिगड़ती आर्थिक स्थिति को प्रमुख वजह माना गया है।

          यह मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर का है। 17 जुलाई 2026 को एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई। करीब चार महीने तक चली पड़ताल के बाद जांच टीम ने घटना की पूरी कड़ी जोड़ते हुए कारोबारी को ही पत्नी और बच्चों की हत्या का जिम्मेदार पाया।  सआईटी की जांच के मुताबिक, साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद साजिद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमयी बना हुआ था, लेकिन बैंक खातों, आर्थिक लेनदेन और सट्टे के कारोबार से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल में पुलिस को अहम सुराग मिले।

          जांच में पता चला कि साजिद अली गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने का काम करता था। इस कारोबार में उसे लगातार नुकसान हो रहा था। बाद में उसने सट्टे का काम बंद कर दिया, लेकिन तब तक उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। एसआईटी ने साजिद के बैंक खातों की जांच की तो पिछले पांच वर्षों में करीब 70 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला। पुलिस ने सट्टे के कारोबार में हुए नुकसान और उसके बाद पैदा हुई आर्थिक तंगी को इस सामूहिक मौत की मुख्य वजह माना है।

          ठेले से शुरू किया था कारोबार, फिर खोली बैटरी की दुकान

          साजिद अली मौदहापारा में बैटरी मरम्मत की दुकान चलाता था। उसने अपने काम की शुरुआत ठेला लगाकर की थी। धीरे-धीरे बैटरी मरम्मत का काम शुरू किया और बाद में अपनी दुकान खोल ली। हालांकि, कारोबार में नुकसान और अन्य आर्थिक परेशानियों के चलते उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि साजिद नशे का आदी था और पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में रह रहा था। वह करीब 15 वर्षों से अपने भाइयों और बहनों से अलग रह रहा था। भिलाई में रहने वाले ससुराल पक्ष से भी उसका संपर्क बेहद कम था। बताया गया है कि कुछ लोग उधार दिए गए पैसे वापस मांगने के लिए उसके घर भी आते थे।

          आधी रात बेटे को फोन कर घर बुलाया था

          घटना से पहले साजिद ने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे अपने बेटे इरशाद को फोन किया था। उसने बेटे को तुरंत घर आने के लिए कहा और डांटते हुए बुलाया था। पुलिस के अनुसार, बेटे के घर पहुंचने के बाद साजिद बाजार से रसगुल्ला और पेड़ा लेकर आया था। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने साथ में मिठाई खाई। जांच में सामने आया कि इस घटनाक्रम के बाद साजिद के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य घर से बाहर नहीं निकला।

          17 जुलाई को घर में मिले थे पांचों के शव

          17 जुलाई 2026 को संजय नगर स्थित मकान में बैटरी कारोबारी साजिद अली, उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव मिले थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में पुलिस के सामने यह स्पष्ट नहीं था कि आखिर परिवार के सभी सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच की और मामले को एसआईटी के हवाले किया। जांच टीम ने बैंक खातों, आर्थिक लेनदेन, सट्टे के कारोबार और पारिवारिक परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की। करीब चार महीने बाद सामने आए निष्कर्षों ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी।

          रायपुर में बैटरी कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर खुद लगाई फांसी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related