स्कूली शिक्षा में भारतीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल का संत समाज ने किया स्वागत

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ संस्कारों के समावेश को प्राथमिकता दे रही है। उनका कहना है कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

          https://dprcg.gov.in/post/1781591294/Integration-of-values-​​with-education-is-our-priority-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

          राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सुरेंद्र दास जी महाराज, शदाणी दरबार के उदय लाल जी और कबीर आश्रम सोनपैरी के देवकर साहब जी ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संत समाज ने प्रदेश के स्कूलों में भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और पारंपरिक श्लोकों-मंत्रों को दोबारा शामिल किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। संत-महात्माओं ने कहा कि पहले विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर जैसे मंत्रों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया जाता था, जिससे बच्चों में अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास होता था। समय के साथ ये परंपराएं धीरे-धीरे शिक्षा व्यवस्था से दूर होती गईं, लेकिन अब सरकार की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शांतिपाठ, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र और वैदिक प्रार्थनाओं का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

          शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर सरकार का फोकस

          मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, संस्कार और जीवन मूल्यों को विकसित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए एक जागरूक, जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनाना सरकार का उद्देश्य है। संत समाज ने इस पहल को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को साधुवाद और आशीर्वाद दिया।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related