जनदर्शन में 141 आवेदनों पर सुनवाई, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से जुड़े आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए।

          जनदर्शन कार्यक्रम

          जनदर्शन में पंचायत विकास कार्य, ई-रिक्शा उपलब्ध कराने, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, आवास और शौचालय निर्माण, मोबाइल टॉवर स्थापना, भूमि एवं राजस्व विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, सीमांकन, खाता विभाजन, बिजली व्यवस्था सुधार और पेयजल आपूर्ति सहित कुल 141 जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए और हर आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर जल्द राहत दी जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

          दिव्यांग बच्चे को तुरंत मिली व्हीलचेयर

          जनदर्शन कार्यक्रम

          जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की संवेदनशील पहल भी देखने को मिली, जब कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। करतला विकासखंड के ग्राम तुमान निवासी व्यास गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश गोस्वामी के चलने-फिरने में हो रही परेशानी बताते हुए व्हीलचेयर की मांग की थी। आवेदन मिलते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनदर्शन स्थल पर ही यश गोस्वामी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। कलेक्टर ने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

          जनदर्शन में 154 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related