भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत

      Date:

      भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

          मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दोनों कार से जा रहे थे, तभी सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया गया।

          कार से शराब की बोतलें बरामद

          पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

          कोरबा में फिर खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार टैंकर ने ली दो मासूमों की जान, एक गंभीर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : जाति प्रमाण-पत्र जारी करने का अधिकार सिर्फ एसडीएम को

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य...