सीएसईबी गेस्ट हाउस में शराबखोरी मामले में दो अधिकारियों का तबादला

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराबखोरी के मामले में दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत एक अधिकारी को कोरबा से मड़वा भेजा गया है, जबकि दूसरे अधिकारी को मड़वा से कोरबा पदस्थ किया गया है।

          डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा पावर प्लांट स्थानांतरित किया गया है। वहीं मड़वा में पदस्थ मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को मुख्य अभियंता उत्पादन डीएसपीएम कोरबा में पदस्थ किया गया है।

          गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अन्य लोगों के साथ शराब सेवन करते कैमरे में कैद हुए थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में...

              जनदर्शन में कलेक्टर दुदावत ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन...