सीजीपीएससी परीक्षा-2025 : 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू टला, नई तारीख का इंतजार

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की आगे की चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार अब तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। आयोग ने फिलहाल प्रक्रिया स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है।

          राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती की जानी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 608 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 20 सितंबर से दस्तावेजों की जांच शुरू होनी थी, जिसके बाद अलग-अलग तिथियों में साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। कांग्रेस ने परीक्षा में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परिणाम की स्थिति स्पष्ट करने और साक्षात्कार स्थगित करने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि 265 पदों के लिए एक पद के मुकाबले तीन अभ्यर्थियों के अनुपात में 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, जबकि केवल 608 अभ्यर्थी ही चयनित हुए।

          आयोग ने दी थी कम चयन की वजह

          आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कम अभ्यर्थियों के चयन के पीछे कोई तकनीकी या मानवीय त्रुटि नहीं है। आयोग के मुताबिक कई अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए। इसी कारण निर्धारित अनुपात में अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका। साक्षात्कार स्थगित होने के बाद अब 608 अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार करना होगा। आयोग दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीख बाद में जारी करेगा। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है।

          CGPSC पेपर लीक पर हाईकोर्ट ने कहा- हत्या से भी बड़ा अपराध, पूर्व सचिव की जमानत खारिज

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related