छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री साय ने पुस्तक का किया विमोचन

      Date:

      • भारत मंडपम में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा समिट में जारी हुई पुस्तक, राज्य की ऊर्जा नीति, निवेश के अवसरों और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी संभावनाओं की दी गई जानकारी

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। यह विमोचन छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर किया गया। पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए की जा रही पहलों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

          भारत मंडपम

          पुस्तक में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति के साथ स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को प्रमुखता दी गई है। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, उपलब्ध संसाधनों और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी शामिल है। इसका उद्देश्य निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों को राज्य की नीतियों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना है। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1793639009/Raipur-The-Chief-Minister-unveiled-a-book-focused-on-Chhattisgarh’s-green-energy-and-investment-prospects-at-Bharat-Mandapam

          छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक निवेशकों को राज्य की नीतियों, संसाधनों और ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

          नई दिल्ली भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related