उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण

      Date:

      • निगम साकेत भवन में पार्षदों को बैठने व कार्यालयीन कार्यों के लिए मिली सुविधायुक्त व्यवस्था

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में नवस्थापित पार्षद कक्ष का  लोकार्पण किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजुदेवी राजपूत ने फीता काटकर कक्ष का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था से निगम पार्षदों को बैठने एवं कार्यालयीन कार्य संपादित करने में सुविधा मिलेगी।

          नवस्थापित पार्षद कक्ष

          निगम प्रशासन के अनुसार, साकेत भवन में पार्षदों के लिए सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित कक्ष तैयार किया गया है, जहां वे बैठकों, जनसुनवाई और कार्यालयीन कार्यों का संचालन कर सकेंगे। यह कक्ष शासकीय हितग्राही पेंशन योजना विभाग के समीप बनाया गया है। लोकार्पण अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नवस्थापित पार्षद कक्ष को जनप्रतिनिधियों की कार्य सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

          महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि पार्षदों को नागरिक समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। इससे निगम की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

          निगम के 6 वार्डों में मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया 1.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related