कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को अब बहाल कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायपुर, रायगढ़-कोरबा सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों की बहाली 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक जारी रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विकास कार्यों के कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों को निरस्त किया गया था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा और आवागमन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाएं पुनः शुरू की जा रही हैं।
बहाल की गई ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को भी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल कर दिया गया है।
- गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल किया गया है।
- गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
- गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
- गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।
- गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोबारा संचालित किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
- गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनें रिस्टोर
- गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
- गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।
- 19 से 22 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा -रायपुर -कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

