फंदे में फंसे तेंदुए को उतारा मौत के घाट, मांस पकाकर खा गए, खाल बेचने निकले 5 शिकारी गिरफ्तार

      Date:

      दंतेवाड़ा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल के साथ 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकारियों ने पहले तेंदुए को फंदे में फंसाया और फिर जिंदा हालत में उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने तेंदुए की खाल निकाल ली और मांस पकाकर खा गए। मामला गीदम रेंज के गुमलनार क्षेत्र का है।

          वन विभाग

          जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल बेचने वाले हैं। इस पर डीएफओ रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर बचेली रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई और जाल बिछाया गया। वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर शिकारियों से संपर्क किया। जैसे ही आरोपी खाल का सौदा करने पहुंचे, टीम ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सुंदरलाल, धरमू सिमरथ, दियालू, दिनेश कश्यप और गोबरु शामिल हैं। इनके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की गई। मारा गया तेंदुआ करीब 6 से 7 साल का बताया जा रहा है।

          पानी की तलाश में आए तेंदुए को बनाया शिकार

          गर्मी के मौसम में वन्य जीव पानी की तलाश में नदी-नालों के किनारे आते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए शिकारियों ने नदी किनारे फंदा लगाया था। कुछ दिन पहले तेंदुआ उसमें फंस गया। इसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचे और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

          वन्यजीवों के शिकार पर सख्त कार्रवाई

          रेंजर डॉ. प्रीतेश पांडे ने कहा कि वन्यजीवों का शिकार गंभीर अपराध है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि तेंदुए जैसे जीव पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कानून के तहत संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिल्डर चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ईडी का छापा, वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

              दुर्ग-भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमर इंफ्रा ग्रुप के...