नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिसर्च असिस्टेंट (इंजीनियरिंग) और असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। दोनों भर्तियों के लिए 3 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं।
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स
| कैटेगरी | असिस्टेंट टाउन प्लानर | रिसर्च असिस्टेंट |
| अनारक्षित | 00 | 02 |
| एससी | 04 | 00 |
| एसटी | 00 | 00 |
| ओबीसी | 04 | 01 |
| ईडब्ल्यूएस | 00 | 00 |
| कुल | 08 | 03 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
रिसर्च असिस्टेंट :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा के साथ ए.एम.आई.ई की डिग्री।
असिस्टेंट टाउन प्लानर
- T&C प्लानिंग में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
- इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स, अमेरिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (लंदन) वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
- उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।
सैलरी
- असिस्टेंट टाउन प्लानर : लेवल – 10 के अनुसार 15600 – 39100 रुपए प्रतिमाह
- रिसर्च असिस्टेंट : लेवल – 07 के अनुसार 44900 – 142400 रुपए प्रति माह
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिमिनरी एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

