खेल अकादमियों में प्रवेश का मौका, 23-24 सितंबर को रायपुर में होगा चयन ट्रायल

      Date:

      • 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए होगा चयन

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए 23 और 24 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।

          इच्छुक खिलाड़ियों को 23 सितंबर को सुबह 7 से 11 बजे तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में पंजीयन कराना होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र अथवा जन्मतिथि वाली प्रमाणित अंकसूची लाना अनिवार्य है। 23 सितंबर को तीरंदाजी और बालिका फुटबॉल तथा 24 सितंबर को हॉकी और एथलेटिक्स के चयन परीक्षण होंगे। चयन प्रक्रिया में दस्तावेज जांच, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता और खेल कौशल की जांच की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, खेल सामग्री, बीमा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा भरता है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

              विद्याभारती मध्य क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, विजेता...