Friday, February 6, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी बोले- लिख लो मैं ही बनूंगा मुख्यमंत्री

एग्जिट पोल को किया दरकिनार

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया है। उहोंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इस बार पूरी मजबूती से बदलाव के पक्ष में मतदान किया और महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिले जा रहा है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल में अलग-अलग नतीजे दिखाया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद हमें मिल चुका है। आप लोग मेरी बात लिख लीजिए 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं। इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है। जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है। यह जनता का स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है। महागठबंधन के नेता ने कहा कि वे सबसे पहले सभी सहयोगी दलों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तेजस्वी ने कहा कि लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और आने वाला परिणाम बिहार की नई दिशा तय करेगा।

भाजपा और एनडीए के छूट रहे पसीने

तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर कहा हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है, भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलत फहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है। यह काफी बड़ा आंकड़ा है और हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं। यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं। सरकार बदलने जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव : NDA पांच पांडव की तरह एकजुट होकर कर रही काम : शाह

Share post:

Popular

More like this
Related