अभिनेता गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश

      अस्पताल में कराए गए भर्ती

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा मंगलवार को रात 8.30 बजे अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गई हैं और बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद गोविंदा की हालत में सुधार हुआ। लेकिन रात करीब 12.30 बजे वह फिर असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोविंदा के कई सारे टेस्ट हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक हैं।
          गोविंदा फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्दी ही उनका हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा। बता दें हाल ही में गोविंदा धर्मेंद्र का हाल-चाल जानने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उनका वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान गोविंदा काफी भावुक नजर आए थे। धर्मेंद्र की खराब सेहत के बीच गोविंदा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर ने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया है, जो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दें, एक साल पहले भी गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को उनकी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई थी। गोविंदा अपने मुंबई स्थित घर में रिवॉल्वर रख रहे थे, तभी ये उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके बायें घुटने में लगी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उनके घुटने से गोली निकाली गई थी। इस मामले में पुलिस ने भी पूछताछ की थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर कई स्टार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

          गोविंदा से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इसरो में वैज्ञानिक और इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

              इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस समेत कई विषयों में...