जिगना। (AkhandBharatHNKP.Com) अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र जिगना में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र शिविर में डॉ संदीप शर्मा के द्वारा 168 मरीजों का नेत्र जाँच किया गया।


निःशुल्क नेत्र शिविर में 137 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।वही78 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि 14 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। निःशुल्क नेत्र शिविर में 31 मरीजों का चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया है जो अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा।

