अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में 120 मरीजो की जांच, 96 मरीजो को निःशुल्क चश्मा वितरण

      Date:

          कोरबा । (AkhandBharatHNKP.Com) अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में दिनांक 30 मई को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में डा• संदीप शर्मा द्वारा 120 मरीजों का जाँच किया गया। जांच उपरांत निःशुल्क चश्मा वितरण, नेत्र संबधित ड्रॉप, प्रदान किया गया।

          (1)- 96 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।
          (2)– 47 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया।
          (3)– 17 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।
          (4)– 23 मरीजों के चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जो अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा।

          प्रत्येक माह में 3 बार निःशुल्क नेत्र शिविर

          अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह के 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होता है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related