Friday, February 6, 2026

कोरबा में श्रीराम कथा आज से, गुरुवर शंभू शरण लाटा करेंगे कथा वाचन

पीलीकोठी परिसर में होगा भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचेगे श्रद्धालु

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 21 नवंबर से 29 नवंबर तक पीलीकोठी परिसर में किया जाएगा। आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कथा का वाचन गुरुवर शंभू शरण लाटा के द्वारा किया जाएगा। जो अपनी सरल, भावपूर्ण और प्रेरणादायक प्रवचन शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। कथावाचक गुरुवर शंभू शरण के बारे में चर्चा है कि वे अपने द्वारा कहीं जा रही कथा एवं भक्ति आयोजन में किसी प्रकार का दान या चढ़ावा नहीं लेते हैं। यह आयोजन भी निस्वार्थ भाव से प्रभु की भक्ति के लिए समर्पित है कार्यक्रम में श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा की दिव्य कथा का श्रवण कर सकेंगे। कथा के दौरान भक्ति संगीत, कीर्तन और मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहेगा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, सदाचार और रामायण के जीवनोपयोगी संदेशों को प्रसारित करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्था प्रभारियों की टीम लगातार तैयारी में जुटी है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन कथा में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की कृपा व आशीर्वाद ग्रहण करें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रीराम कथा महोत्सव में हुए शामिल

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...