रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले अखिल भारतीय डीजीपी- आईजी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई रूप से PMO बनाया जा सकता है।

नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल 28 को व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर को रायपुर आएंगे।
तीन दिवसीय डीजीपी- आईजी सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। सम्मेलन में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे।
अमित शाह 28 व प्रधानमंत्री मोदी 29 को रायपुर में
अखिल भारतीय डीजीपी- आईजी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले, 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे थे।
नरेंद्र मोदी एम-1 व अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे
प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे। सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में ठहरेंगे। यहां 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं।

