जमीन गाइडलाइन दर नहीं बढऩे देने में कांग्रेस की बड़ी साजिश थी: चौधरी

      वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमीन खरीदी-बिक्री के लिए गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रही सरकार की ओर से कड़ा जवाब दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था, इसलिए दस फीसदी के रेट पर ही जमीन की खरीद-बिक्री कर जमीनों को  इकट्ठा कर रहे थे।
          वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि जमीन का गाइडलाइन दर नहीं बढऩे देने के पीछे कांग्रेस की बहुत बड़ी साजिश थी। उन्होंने कहा कि कहीं कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। बाकी जहां कहीं भी जमीन का अधिग्रहण होता है, वहां गाइडलाइन रेट कम होने से सीधे तौर पर किसान को नुकसान होता है। उन्होंने आगे कहा कि गाइडलाइन रेट का संबंध मध्यमवर्गीय परिवारों की होम लोन सुविधा से ही नहीं, बल्कि किसानों के हितों और समग्र रियल एस्टेट सुधार की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है, जिससे राज्य की जनता और राज्य की अर्थव्यवस्था दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा।

          5000 शिक्षकों की भर्ती से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : शिक्षा मंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...