Friday, February 6, 2026

रूसी राष्ट्रपति पहुंचे हैदराबाद हाउस, पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
गुरूवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव किया। इस दौरान दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज का दिन दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है। डिफेंस से लेकर परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। पुतिन के भारत दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता होगी। वार्ता के बाद बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

रूसी संसद ने भारत के साथ महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को दी मंजूरी

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...