Friday, February 6, 2026

15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से अधिक का था इनाम

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ -महाराष्ट्र बार्डर से लेकर कांकेर तक बुधवार को कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है।

छत्तीसगढ़बता दें कि पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे। उधर, कांकेर में भी पुलिस को सफलता मिली है, यहां 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य भी है। कांकेर पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। आत्मसमर्पण के दौरान एसपी आईके एलेसेला ने पुनर्वास नीति के तहत चारों नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

छत्तीसगढ़ : 11 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, 3 राज्यों में है मोस्ट वांटेड

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...