रस्सी से गला घोंटकर हुई थी हत्या, एक के मुंह में नींबू, दूसरे की जेब में मिला सिगरेट का पैकेट

      Date:

      कोरबा
      घटनास्थल पर मौजूद लोग

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा में ट्रिपल मर्डर केस के शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि तीनों की हत्या की गई थी। कबाड़ व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे।
          पुलिस ने शुरुआती जांच में तंत्र-मंत्र के दौरान हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन जांच में अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट, नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू मिला है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार तीनों की मौत पतली रस्सी से गला घोंटने से हुई। दुर्गा निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। बताया जा रहा है कि नीतीश तांत्रिक के साथ वहां पहुंचा था।

          कोरबा

          6 लोगों की गिरफ्तारी – सीएसपी कोरबा

          इस मामले में कोरबा सीएसपी ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तांत्रिक आशीष दास बुधवार शाम 4 बजे तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात में तंत्र-मंत्र शुरू किया गया। फिर आशीष ने एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाया, उन्हें नींबू दिया और रस्सी से एक घेरा बनाया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और आधे से एक घंटे बाद खोलने को कहा। जब समय बीतने पर कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए। बिलासपुर अमेरी के रहने वाले अश्वनी कुर्रे, जो तांत्रिक की टीम के साथ आया था, उसने बताया कि 5 लाख रुपए को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ बनाने की बात हुई थी और उस पैसे को बराबर हिस्सों में बांटा जाना था।

          पुलिस महानिरीक्षक शुक्ला पहुँचे

          पुलिस महानिरीक्षक ( आईजी) बिलासपुर संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के साथ कुदरी पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। साथ ही जांच के लिए दिशा निर्देश किए। पुलिस कप्तान ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित पुलिस की अलग अलग टीम गठित कर दी है।

          कोरबा : तंत्र- मंत्र के चक्कर में कबाड़ कारोबारी सहित 3 की गई जान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...