राहुल- प्रियंका का केन्द्र सरकार पर हमला, बोले- 20 साल का मनरेगा एक दिन में ध्वस्त

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 20 साल के मनरेगा को एक दिन में खत्म कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक को बिना ठीक से जांच पड़ताल किए संसद से पारित करा दिया गया।
          राहुल गांधी ने अरोप लगाया कि पीएम मोदी के लक्ष्य साफ हैं, ग्रामीण भारत, खासकर पिछड़े वर्ग की ताकत को कमजोर करना, सत्ता का केंद्रीकरण करना और फिर नारों को सुधार के तौर पर बेचना। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि बीती रात मोदी सरकार ने 20 साल के मनरेगा को एक दिन में ध्वस्त कर दिया। इसने अधिकार आधारित मांग आधारित गारंटी को खत्म कर दिया है और इसे एक राशन वाली योजना में बदल दिया है जिसे दिल्ली से कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिजाइन से ही राज्य विरोधी और गांव विरोधी है।

          प्रियंका गांधी ने गिनाई कमियां

          प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बिल गरीब लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक होने वाला है, क्योंकि मूल मनरेगा योजना को जिस तरह से बनाया गया था उसमें केंद्र सरकार 90 प्रतिशत कोष देती थी, वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ थी और बहुत गरीब लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा थी, जिन्हें रोजगार मिलने में मुश्किल होती थी। 20 सालों से यह उन अच्छी योजनाओं में से एक रही है जो चली हैं और गरीब लोगों की मदद की है। खासकर उन लोगों की जिनके पास कुछ नहीं है। अब बिल के इस नए रूप में जब आप केंद्र से मिलने वाले कोष में इतनी कटौती करेंगे तो राज्य सरकारें इसे वहन नहीं कर पाएंगी। इसका मतलब है कि यह स्कीम खत्म हो जाएगी और यह बहुत नुकसानदायक होगा।

          राहुल गांधी का आरोप, विपक्षी नेताओं को विदेशी गणमान्यों से मिलने नहीं देती सरकार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...