हिजाब विवाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत

      Date:

          पटना (एजेंसी)। बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाने के मामले में मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत की है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि इस संबंध में वो केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री को पत्र लिखकर इस बात का जिक्र करेंगे कि दोबारा इस तरीके की कृत्य किसी भी राज्य में ना हो। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने जो भी किया वह गलत किया है।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिजाब मामले में विपक्ष दल और मुस्लिम संगठन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की और इस हरकत को अपमानजनक बताया और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहीं एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने हिजाब और बुर्के को मुस्लिम महिलाओं के सम्मान, गरिमा और इज्जत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। बता दें कि मुस्लिम समाज में इस पर काफी ज्यादा रोश है, क्योंकि धर्म से जुड़ा हुआ मुद्दा है, एक बेटी के साथ किया गया अभद्र व्यवहार है। मुस्लिम समाज के लोगों की तरफ से शिकायत आ रही है।

          बिहार : नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर 35 बैगा परिवार, प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

              कबीरधाम (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाढार...