छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : सौम्या चौरसिया सहित 81 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश, 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो साल जांच करने के बाद शराब घोटाला मामले में 29 हजार 800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट स्पेशल कोर्ट में पेश की है। इसमें कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने 3 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले में 59 नए लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सौम्या चौरसिया, निरंजन दास, एफएल-10 लाइसेंस धारक, डिस्टिलर्स और आबकारी अधिकारी शामिल हैं।

          शराब घोटाला

          ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट पेश करने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए भाटिया वाइन, छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, वेलकम डिस्टलरी और आबकारी अधिकारियों की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने पिछले बुधवार-गुरुवार को अटैचमेंट की कार्रवाई की। इनमें शराब बनाने वाली तीनों कंपनियों की 68 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच हुई है। साथ ही घोटाले के आरोपी तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास समेत घोटाले में शामिल 31 आबकारी अधिकारियों की 38 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब तक कुल 382 करोड़ से अधिक संपत्ति का अटैचमेंट किया गया है।

          इन कंपनियों को बनाया आरोपी

          छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, भाटिया वाइन मर्चेंट, वेलकम डिस्टलरी, अदीप एग्रोटेक प्रा.लि., पीटरसन बायो रिफाइनरी, ढिल्लन सिटी मॉल, टॉप सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट, ओम साईं बेवरेज, दिशिता वेंचर्स प्रा.लि., नेक्सजेन इंजिटेक, एजेएस एग्रोट्रेड प्रा.लि., ढेबर बिल्डकॉन, प्राइम डेवलपर्स, इंडियन बिल्डकॉन और प्रिज्म होलोग्राफी को भी आरोपी बनाया गया है।

          शराब घोटाला : ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...