ऑपरेशन शांति : दो दिन में 94 आरोपी गिरफ्तार

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन शांति चलाया जा रहा है। नववर्ष से पहले कोरबा पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल हैं। 2 दिन में कुल 94 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

          ऑपरेशन शांतिसभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। जिन पर सतत निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार दो दिनों में कोरबा पुलिस द्वारा कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली एवं थाना कुसमुंडा द्वारा प्रत्येक ने 5-5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए तथा थाना सिविल लाइन्स ने 4 गिरफ्तारी वारंट, कुसमुंडा एवं थाना उरगा द्वारा क्रमश: 4 एवं 3 स्थायी वारंट तामील किए गए। ऑपरेशन शांति का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। असामाजिक तत्वों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

          ऑपरेशन शांति

          पुलिस की  अपील

          • जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हो एवं जो लंबे समय से फरार हैं, उनकी सूचना भी गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जा सके।
          • शराब पीकर वाहन न चलाएं; नशे की हालत में ड्राइविंग आपके तथा अन्य लोगों के जीवन के लिए अत्यंत घातक हो सकती है।
          • ओवरस्पीडिंग से बचें और हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें, क्योंकि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।
          • दोपहिया वाहन चालक स्टंटबाजी / खतरनाक स्टंट न करें, ऐसी हरकतें जानलेवा होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय भी हैं।
          • महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़, हिंसा या दुर्व्यवहार न करें; यदि कहीं ऐसा कोई व्यवहार होता दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
          • किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।
          • कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
          • नव वर्ष शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

          कोरबा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया खुलासा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...