OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्‍टाफ सिलेक्‍शन कमीशन यानी OSSSC ने रेवेन्‍यू ऑफिसर और ICDS सुपरवाइजर समेत अन्‍य के 3250 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर इस भर्ती की पूरी डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 जनवरी से शुरू होंगे। कैंडिडेट्स 31 जनवरी तक आवेदन दर्ज कर सकेंगे। फीस जमा करने की लास्‍ट डेट भी 31 जनवरी 2026 है।

          पदों की जानकारी

          पदपदों की संख्‍या
          रेवेन्‍यू ऑफिसर165
          ICDS सुपरवाइजर286
          विलेज ए‍ग्रीकल्‍चर वर्कर520
          जूनियर असिस्‍टेंट1237
          असिस्‍टेंट रेवेन्‍यू इंस्‍पेक्‍टर422
          आमीन378
          स्‍टैटिकल फील्‍ड सर्वेयर242
          कुल3250

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • आमीन और ARI पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते हैं जबकि अन्‍य पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। जरूरी क्‍वालिफिकेशन की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

          एज लिमिट

          • अधिकतम 42 साल तक के कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते हैं। आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी।

          सैलरी स्‍ट्रक्‍चर

          • रेवेन्‍यू ऑफिसर- ₹35,400 – ₹1,12,400
          • ICDS सुपरवाइजर- ₹35,400 – ₹1,12,400
          • विलेज ए‍ग्रीकल्‍चर वर्कर- ₹21,700 – ₹69,100
          • जूनियर असिस्‍टेंट- ₹19,900 – ₹63,200
          • असिस्‍टेंट रेवेन्‍यू इंस्‍पेक्‍टर- ₹19,900 – ₹63,200
          • आमीन- ₹18,000 -₹56,900
          • स्‍टैटिकल फील्‍ड सर्वेयर- ₹18,000 – ₹56,900

          एप्‍लिकेशन फीस

          • अनारक्षित/OBC – 500 रुपए
          • SC/ST/PwD – निशुल्‍क

          आवेदन का तरीका

          • ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर विजिट करें।
          • होमपेज पर ‘Apply Onine’ लिंक पर क्लिक करें।
          • अपनी जानकारी दर्ज कर रजिस्‍ट्रेशन पूरा करें।
          • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
          • पूरा फॉर्म भर कर फाइनल सब्मिट कर दें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related