वेटरनरी ऑफिसर के 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने वेटरनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद 19 फरवरी से अप्लाई कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 फरवरी तय की गई है।

          कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

          कैटेगरी का नामपदों की संख्या
          सामान्य46
          डीएससी21 (5 बैकलॉग + 16)
          ओएससी21 (4 बैकलॉग + 17)
          बीसी-ए46 (29 बैकलॉग + 17)
          बीसी-बी12 (2 बैकलॉग + 10)
          EWS16
          कुल पदों की संख्या162

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री।
          • भारतीय पशु चिकित्सा परिषद या राज्य पशु चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
          • एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग/वेटरनरी गायनेकोलॉजी/एनिमल फिजियोलॉजी या एनिमल हसबेंडरी/वेटरनरी साइंस के किसी भी क्षेत्र में पीएचडी या मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस को प्राथमिकता मिलेगी।

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 22 वर्ष
          • अधिकतम : 42 वर्ष
          • हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • स्क्रीनिंग टेस्ट
          • इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल टेस्ट

          सैलरी 

          • 53,100 – 1, 67,800 रुपए प्रतिमाह
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

          फीस 

          • पुरुष (जनरल, अन्य राज्य) : 1000 रुपए
          • महिला (जनरल, अन्य राज्य) : 250 रुपए
          • एससी, बीसी – ए, बीसी – बी, ईडब्ल्यूएस (हरियाणा) : 250 रुपए

          ऐसे करें आवेदन

          • HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in जाएं।
          • अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
          • जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
          • स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          वेटरनरी ऑफिसर सहित 425 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...